हुज़ूर: भीम नगर में नकाबपोश बदमाशों का हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Huzur, Bhopal | Feb 25, 2026 भोपाल के भीम नगर इलाके में मंगलवार रात 6 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने चाकू-छुरी और पत्थरों से उनके मुंह और नाक पर वार किए और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। हमले में रावेंद्र सेन और सौरभ विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है|