सुल्तानपुर: CRPF जवान ने खुद पर रायफल से दागी गोली, राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने किया ब्रॉड डेड घोषित
अमेठी रामगंज स्थित त्रिसुंडी में बने CRPF कैंप में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे असम प्रांत के जवान सुशील कुमार शील ने अपनी सरकारी रायफल से खुद पर गोली दाग ली।CRPF अधिकारी व जवान उसे लेकर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे।जहां डाक्टर ने उसे ब्राड डेड घोषित कर दिया।वहीं सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम में भेजा है।