सुल्तानपुर: स्वच्छता अभियान और संचारी रोग की रोकथाम के लिए टीम को पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने स्वच्छता अभियान व संचारी रोग की रोकथाम के लिए दो दर्जन से अधिक सफ़ाई कर्मियों को आज करीब 1:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह कर्मी शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर फागिंग मशीन से दवाई का छिड़काव करेगें साथ ही एंटी लारवा का छिड़काव कर्मियों द्वारा किया जाएगा।