फतेहपुर: फ़तेहपुर में हाई स्कूल के श्रेयांश ने प्रदेश में नौंवी रैंक लाकर जनपद का नाम रोशन किया, पिता करते हैं ईंटागारा
फ़तेहपुर जिले जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जनक दुलारी इंटर कालेज के हाई स्कूल के छात्र श्रेयांश ने यूपी में नौंवी रैंक लाकर जनपद के नाम रोशन किया है। श्रेयांश के पिता ईंटागारा करके किसी तरह बेटे को पढ़ा रहे है। श्रेयांश ने पिता की मेहनत को देखकर दिन रात एक कर पढ़ाई की और उसने पिता के सपने को पूरा करने के लिए जनपद के नाम रोशन कर रहा है।