कोलायत: सब्जी विक्रेता से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, हदा पुलिस ने की कार्रवाई
हदा पुलिस थानाधिकारी सीआई इमिचंद ने बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात को नोखा निवासी राकेश और उनके साथी सवाई उपाध्याय पिकअप गाड़ी में सब्जी बेचकर लौट रहे थे। भेलू से सांईसर के बीच एक सफेद स्कॉर्पियो ने उनका रास्ता रोका और बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोपी उनसे 61 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए थे।