लखीसराय: मई दिवस पर मंत्रणा कक्ष के सभागार में जागरूकता शिविर का आयोजन, दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ
जिला मुख्यालय स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में मई दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:30 पर हुआ। कार्यक्रम में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश डीएम डीडीसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।