बक्सर: रामरेखाघाट को सुंदर एवं आकर्षक बनाने का काम शुरू, नाला निर्माण और लाल टाईल्स से सजे फुटपाथ का काम शुरू
Buxar, Buxar | Oct 3, 2024 रामरेखाघाट को सुंदर, आकर्षक एवं स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाना नगर परिषद ने शुरू कर दिया है. महावीर मंदिर से रामरेखाघाट तक नाला का निर्माण शुरू करा दिया गया है. जिसके तहत नाला निर्माण को लेकर खुदाई कर दिया गया है. वहीं इसके फूटपाथ एवं रामरेखाघाट के सड़क किनारे खाली जगहों पर लाल टाइल्स लगाई जाएगी.