करछना: करछना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर घूमने पर होगी कानूनी कार्रवाई, जीआरपी इंस्पेक्टर ने लोगों को किया जागरूक
प्रयागराज में मेजा से लेकर करछना के मध्य ट्रेन में गेट पर बैठकर सफर करने वाले यात्रियों को डंडा मार कर मोबाइल फोन छिनौती की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कभी कभार ट्रेन से गिरकर यात्री के साथ घटना भी हो जाती है। जिसे रोकने के लिए बृहस्पतिवार को छिवकी जीआरपी इंस्पेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने जगह-जगह लोगों से संपर्क कर रेल के पटरी पर अनावश्यक घूमने से रोक लग