जहाज़पुर: दानपुरा में चोरी की वारदात, लाखों के जेवरात और नकदी हुई चोरी
जहाजपुर क्षेत्र के दानपुरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 15 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित नन्दराज सिंह राणावत परिवार सहित मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर खिड़की का कांच तोड़कर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से