हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में बीम फैक्टरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 195 कर्मियों का हुआ परीक्षण
सुमेरपुर कस्बे में संचालित बीम प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज प्रा. लिमिटेड में निदेशक संजीव बेरी के निर्देश पर शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ बी.एस. कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रामा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने फैक्टरी कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।