बलरामपुर: सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी ने विजय दिवस पर निकाली भव्य साइकिल रैली
रविवार 8 बजे विजय दिवस के अवसर पर कुमुद रंजन, कार्यवाहक कमांडेंट, 09 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर के निर्देशन में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देना एवं देश प्रेम एवं राष्ट्रहित की भावना लोगों में जागृत करना रहा रैली में बड़ी संख्या में जवानों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।