खलीलाबाद: चकिया गांव निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया, डीएम कार्यालय पहुंचकर दिया पत्र
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चकिया गांव निवासी सोहबत अली नाम के व्यक्ति ने कुछ लोगों पर कुछ रचित तरीके से दस्तावेज तैयार कर जमीन कब्जा करने का लगाया आरोप।वहीं शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। प्रार्थी ने बताया कि उनके भाई मोहम्मद अली करीब 20 साल पहले गायब हो चुके हैं,उनकी जमीन को फर्जी तरीके से लिखवा लिया गया।