गुमला: टूटे घर में गुज़र-बसर करने को मजबूर वृद्धा ने डीसी से मरम्मत की गुहार लगाई
Gumla, Gumla | Mar 30, 2026 गुमला प्रखंड की चाहा निवासी 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला केदार मुनी कुम्हारिन अपनी जर्जर आवास की समस्या लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंची और आवेदन देकर घर की मरम्मत की मांग की। महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह पूरी तरह अकेली रहती है और उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।वृद्धा ने बताया कि उसका बेटा और बहू अलग रहते हैं और केवल खाना देते हैं।