ग्वालियर गिर्द: एकतरफा प्रेम के चलते युवती और बचाने आए युवक को गोली मारी, पडौसी गिरफ्तार
मोतीझील इलाके के कृष्णा नगर पहाडी क्षेत्र में एक तरफा प्यार के चलते पडौसी जगदीप सिंह ने घर में अकेली महिला को गोली मार दी। पास में काम कर रहे मजदूर आकाश जाटव ने जब गोली की आवाज सुनी तो वो मौके पर पहुंचा इसपर आरोपी ने उसे भी गोली मार दी। घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की बताई गई है। वारदात के बाद आरोपी जगदीप सिंह भाग निकला था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।