"एक राष्ट्र, एक चुनाव" अभियान के समर्थन में रायपुर रानी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा एवं प्रबुद्ध नागरिक जिला स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंचकूला के लिए उत्साहपूर्वक प्रस्थान करते हुए।
देशहित, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। आइए, "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के विचार को जन-जन तक पहुंचाकर इसे जन-आंदोलन बनाएं।