लखीमपुर: राहुल गांधी के विवादित बयान पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के सदर चौराहे पर फूंका राहुल गांधी का पुतला
सदन में राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओं पर दिए गए विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैला है। लखीमपुर सदर चौराहे पर मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका है। सदर चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंकने के साथ राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं।