लखीमपुर: शहर के पोस्टमार्टम हाउस में दोपहर बाद तक शवों का पोस्टमार्टम न होने पर भड़के सीएमओ, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
लखीमपुर पोस्टमार्टम हाउस के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही से बाज़ नहीं आ रहे है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए परिजनों को मंत्री से लेकर खीरी सांसद और डीएम तक से सिफारिश करनी पड़ी है। दोपहर बाद मृतक केशव का पोस्टमार्टम किया गया है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को षड्यंत्र रचने की बात कहकर भगा दिया है।