लखीमपुर: आगामी त्योहारों में सुरक्षा को लेकर आईजी प्रशांत कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
आगामी त्यौहार श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर आई जी जोन लखनऊ प्रशांत कुमार ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर लखीमपुर पुलिस लाइन सभागार में पुलिस के अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की है। बैठक में आई जी प्रशांत कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कावड़ यात्रा को लेकर आई जी ने व्यापक इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया है।