सुल्तानगंज: कच्ची कांवरिया पथ पर युद्धस्तर पर तैयारी, रैनकट वाले हिस्सों में जीएसबी व बालू बिछाने का कार्य शुरू
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुट गया है। मेले में आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भागलपुर जिला सीमा तक कच्ची कांवरिया पथ को दुरुस्त करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। आरसीडी के संवेदक द्वारा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर गंगा बालू का स्टॉक किया जा रहा है, जबकि रैनकट से