बरेली: बरेली की ग्राम सभा की ज़मीन पर कब्जे का खेल, महिला ने कहा- 'लेखपाल हमारी जेब में है', जान से मारने की धमकी का आरोप
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पचदौरा कलां से सरकारी ग्राम सभा की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। परतापुर जीवन सहाय निवासी श्रीमती खातून ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव की सरकारी जमीन और खाद के गड्ढों पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्री कर मकान बना लिए हैं। महिला का आरोप है कि चांद खां, वकील खां समेत