कुएं में उठीं समुद्र जैसी लहरें, गांव में कौतूहल!
गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में एक कुएं का पानी पिछले पांच दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिलता दिखाई दे रहा है। इस अनोखी घटना को देखने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में भूकंप जैसी किसी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। विशेषज्ञ अब इस रहस्यमयी घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पानी में इस तरह की हलचल किस वजह से हो रही है।
#Gujarat #Morbi #ViralNews #Mystery #IndiaNews
Indore, Indore | Aug 7, 2026