सूरजगढ़: खावा चंद्रटोला गांव में रसल्स वाइपर सांप मिलने से फैली दहशत, वन विभाग को सौंपा गया
मेदनी चौकी के खावा चंद्रटोला गांव में रसल्स वाइपर मिलने से दहशत फैल गई. एक ग्रामीण ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर पुलिस को सौंपा. थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने वन विभाग को सूचना दी. शनिवार अपराह्न 12:30 बजे मेदनी चौकी थाना में वनरक्षियों ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद सांप को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से कजरा जंगल में छोड़ने की तैयारी की.