मरवन: मड़वन के भटौना में स्वच्छता के महत्व व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नुक्कड़ सभा आयोजित
मड़वन प्रखंड के भटौना पंचायत के वार्ड 9 में सामाजिक कुरीतियों व स्वच्छता को लेकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व, बाल विवाह ,दहेज उत्पीड़न , नशा के दुष्परिणाम आदि से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान नाटक कलाकारों से जीवंत अभिनय ने लोगों का मन मोह लिया।