मरवन: पीएचसी करजा में बैठक कर एईएस को लेकर अभी से प्रचार प्रसार में जुट जाने का दिया गया निर्देश
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करजा में मिशन बुनियाद के तहत प्रखंड स्तरीय पाक्षिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर एईएस को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करते हुए ,अभी से प्रचार प्रसार में जुट जाने का निर्देश दिया गया।