नवाबगंज: बरायन गाँव में सड़क पार कर रहे 7 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरायन गाँव स्थित जैदपुर बाराबंकी मार्ग पर शनिवार करीब 5 बजे सड़क पार कर रहे एक 7 वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे। औए घायल बच्चे को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर पहुचाया।