फेक फेसबुक आईडी के जरिए ठगी का मामला सामने आया, जिसमें थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से पीड़ित को 30,000 रुपये वापस मिल गए। नरायनपुर निवासी सनोज कुमार मौर्य से आरोपी ने रिश्तेदार बनकर पैसे मंगाए। ठगी का पता चलने पर शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने NCRP पोर्टल पर केस दर्ज कर बैंक समन्वय व तकनीकी जांच से रकम होल्ड कराई और न्यायालय आदेश से वापस दिलाई।