दिनारा: भालूनी धाम से 'अन्नदाता सेवा संकल्प यात्रा' शुरू, 276 ट्रैक्टरों के साथ निकले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
Dinara, Rohtas | Oct 9, 2026 दिनारा प्रखंड के भालूनी धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 'अन्नदाता सेवा संकल्प अभियान' और 'अन्नदाता सेवा संकल्प यात्रा' शुरू हुई। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया। सैकड़ों किसान और भाजपा कार्यकर्ता भी यहां मौजूद थे।