कासगंज: अशोक नगर की कृष्णा कॉलोनी में बिजली का पोल उखड़कर घर की छत से टिका, करंट आने से दो पशुओं की हुई मौत
कासगंज के अशोक नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही सामने आई है। एक बिजली का खंभा मकान के सहारे टिका है, जिसमें करंट उतरने की शिकायत है। स्थानीय लोगों के अनुसार करंट लगने से एक भैंस और एक गाय की मौत हो चुकी है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समय रहते खंभा नहीं हटाया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।