प्रतापगढ़: बारावरदा में जैन मंदिर की 18वीं जयंती पर ध्वजारोहण एवं भव्य धार्मिक आयोजन
बारावरदा क्षेत्र स्थित परंपरागत जैन मंदिर में 18वीं जयंती के अवसर पर बंबोरिया परिवार द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में क्षेत्र के सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के अंतर्गत महाआरती का आयोजन भी किया गया