🚨#ब्रेकिंग: शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा केदार की डोली ऊखीमठ रवाना
रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया।
कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह चार बजे से विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हुई। निर्धारित धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद सुबह 8:30 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए गए। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। बाबा केदार की डोली का पहला रात्रि पड़ाव रामपुर में रहेगा। इसके बाद 12 नवंबर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी, जबकि 13 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी।
अब आगामी छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान से संपन्न होगी।
#KedarnathDham #BabaKedar #KedarnathYatra #UttarakhandNews #CharDhamYatra #newsmafiya #omnamahshivaya
Dehradun, Dehradun | Nov 11, 2026