*TheSaharanpurVoice / News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾भारी बारिश का कहर: कब्रिस्तान में जलभराव, कई कब्रें क्षतिग्रस्त होने से बाहर आए शव!!*
*👉🏾👉🏾 में हाईवे किनारे जलनिकासी की समस्या बनी वजह, ग्रामीणों ने सम्मानपूर्वक शवों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया!!*
*गागलहेड़ी/सहारनपुर*
_लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब ग्रामीण इलाकों में भी गंभीर रूप से दिखाई देने लगा है। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के हाईवे किनारे बने कब्रिस्तान में भारी जलभराव होने से कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कुछ शव बाहर आ गए!!घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चिंता का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मृतकों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए कफन सहित शवों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे के किनारे बनी नालियों से पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण कब्रिस्तान में पानी भर गया, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई!!ग्रामीणों ने प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो!!!_
नोट: यह ख़बर वायरल वीडियो के आधार पर चलाई गई है हमारा चैनल इस खबर की पुष्टि नहीं करता!