टीकमगढ़: तालमऊ गांव में सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
तालमऊ गांव में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार होगया। तालमऊ गांव निवासी राजेंद्र नाम का व्यक्ति अपने खेत से घर की ओर जा रहा था रास्ते में गांव में ही अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।