टीकमगढ़: रामनगर तिगैला पर अज्ञात आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, झांसी से जिला अस्पताल रेफर
रामनगर तेगेला पर एक युवक के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मंगलवार की रात जानलेवा मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। घायल को तत्काल झांसी भर्ती कराया गया था जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल के परिजनों ने बताया रतीभान ने पार्टी के लिए फोन लगा कर बुलाया था। घटना के बाद अभी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।