भदोही: भदोही : बीडा मास्टर प्लान के विरोध में आमरण अनशन करने जा रहे पूर्व सभासद दानिश को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 8 किलोमीटर की परिधि में लागू किया जा रहे मास्टर प्लान के विरोध में बुधवार को भदोही नगर पालिका के पूर्व सभासद दानिश सिद्धिकी आमरण अनशन करने बीड़ा ऑफिस जा रहे थे इस दौरान उनके घर पहुंची पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। इस दौरान दानिश के समर्थकों ने बीड़ा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मास्टर प्लान को रद्द करने की मांग की।