इकौना: मोहनीपुर के पास सड़क हादसे में 5 की मौत, 6 घायल; SP बोले- XUV में 9 लोग थे सवार, दोनों वाहनों के चालक भी घायल
नेशनल हाईवे 730 के मोहनपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 6 घायल है, वहीं घायलों का इकौना और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। वहीं एसपी ने मौके का जायजा लिया। जबकि एसपी ने कहा की एक्सयूवी में दो और ऑटो में नौ लोग सवार थे दोनों वाहनों के चालक भी घायल हुए हैं। जिनका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा दोनों खतरे से बाहर है।