मेदिनीनगर (डालटनगंज): सांसद ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा रेल लाइन में बड़गढ़ व भंडरीया को शामिल करने की मांग की
पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर प्रस्तावित अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा नई रेल लाइन के वर्तमान अलाइनमेंट में संशोधन करते हुए बड़गढ़ एवं भंडरिया प्रखंडों को भी शामिल करने एवं लंबे समय से लंबित बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल लाइन परियोजना को शीघ्र