कटनी नगर: कुठला थाना क्षेत्र में मझगवां फाटक रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात शव, पुलिस कर रही शिनाख्त
कुठला थाना क्षेत्र के मझगवां फाटक रेलवे ट्रैक पर सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। इस संबंध में कुठला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिवशंकर दुबे ने जानकारी दी।