कोल: शहर को मिला कचरा निस्तारण प्लांट, महापौर व नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ, 5 माह में खत्म होगा कूड़े का ढेर
Koil, Aligarh | Apr 7, 2026 शहर को कचरा निस्तारण प्लांट की सौगात मिल गई है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और महापौर प्रशांत सिंघल के द्वारा फीता काटकर और प्लांट का बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया गया है। इस प्लांट में अब रोजाना कचरे का निस्तारण शुरू कर दिया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि शहर को जीरो वेस्ट बनाने के उद्देश्य से कचरा निस्तारण प्लांट का शुभारंभ किया गया है।