कौंच: पटेल नगर कोंच में इंस्टाग्राम पर परेशान करने और धमकी देने की शिकायत, पीड़ित युवक ने पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 26, 2026 कोंच नगर के पटेल नहर कॉलोनी निवासी लाल प्रताप अर्जुन वर्मा ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि हरदोई निवासी नरेन्द्र, जो कोंच के एक मटर छनाई प्लांट पर काम करने आया था, इंस्टाग्राम के माध्यम से उसे परेशान कर रहा है और धमकी भी दे रहा है। शिकायत मिलते ही कोतवाली प्रभारी ने तत्काल दोनों पक्षों से बातचीत कर समाधान कराया है।