बखरी: बखरी के महादेव चक में भीम समग्र सेवा अभियान के तहत शिविर का आयोजन, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी रहे उपस्थित
भीम समग्र विकास अभियान के तहत बखरी प्रखंड के महादेव चक में बुधवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभाग के पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति जनजाति के सदस्यों को विभिन्न जन कल्याणकारी योजना एवं सरकार के द्वारा संचालित विकास से लाभान्वित करना है।