बखरी: राटन में जन सुराज पार्टी की बैठक, बिहार में बदलाव पर हुई चर्चा
प्रखंड के राटन पंचायत के आद्रा भवन में जन सुराज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पंचायत के उपमुखिया अजीत कुमार ने किया। पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम ने कहा बिहार बदलाव के लिए जनता के समर्थन की जरूरत है जनसुराज पार्टी इसके लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने जन भागीदारी और ईमानदार नेतृत्व पर जोर दिया।