बखरी: बखरी में शव रखकर सड़क जाम करने और पुलिस से मारपीट के मामले में 5 लोग गिरफ्तार
बखरी पुलिस ने कर्पूरी स्थान चौक बखरी में लाश को रखकर सड़क जाम करने पुलिस के साथ गाली गलौज और मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि सभी आरोपी ने बीते दिन झाबर मोटिया के शव को कर्पूरी चौक पर रखकर घंटों सड़क जाम किया था।