खंडवा: 20 गांजे के पौधों ने पहुंचाया जेल! खंडवा कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को 3-3 साल की सजा
खंडवा जिले में गांजा की अवैध खेती करने के मामले में विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 3-3 साल जेल की सजा और 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया हैं। जुर्माना जमा नहीं करने पर 6-6 महीने की सजा और भुगतनी होगी।