कटंगी: लोहमारा में बिना अनुमति बोर खनन, एसडीएम ने बोरवेल मशीन ज़ब्त की
तहसील क्षेत्र के ग्राम लोहमारा में बिना अनुमति बोर खनन कर रही है बोर मशीन को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। एसडीएम के.सी.ठाकुर ने नायब तहसीलदार पी.एल.साड्या के साथ मौका स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। सोमवार की दोपहर 12 बजे एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर बालाघाट के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।