हज़ारीबाग: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर बीजेपी का विपक्ष पर तीखा हमला, 25 अप्रैल को रांची में हजारों महिलाओं की विशाल पदयात्रा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने मंगलवार को एग्यारह बजे महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस, झामुमो और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा लाया गया 33% आरक्षण का विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम था, लेकिन विपक्ष ने इसका विरोध कर अपना असली चरित्र दिखाया है।