बिंदकी: सठिगवां गांव के क्लीनिक में डॉक्टर पर चाकू से हमला, आरोपी पकड़ा गया, पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां गांव में रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे डॉक्टर फूल सिंह चंदेल निवासी ग्राम भिखनीपुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर अपने क्लीनिक पहुंचे। तभी अचानक एक व्यक्ति ने आकर चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते वह घायल हो गए। डॉक्टर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर आए और आरोपी को पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया।