रायडीह: रायडीह के सुदूरवर्ती कोब्जा पंचायत पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
Raidih, Gumla | Jun 10, 2026 गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने बुधवार को रायडीह प्रखंड की सुदूरवर्ती कोब्जा पंचायत के बुचीदांड़, नवाटोली, गलगोटेरी, नकटी झरिया सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क, शिक्षकों की कमी, आंगनबाड़ी केंद्र और आवास योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।