सिकंदराराऊ: भेंकुरी में 50 हजार रुपये लूटने की घटना निकली झूठी, मामला मारपीट का, पुलिस ने की विधिक कार्रवाई
डायल 112 पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भैंकुरी के पास एक व्यक्ति के साथ ₹50000 रुपए की लूट हो गई है। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि दोनों पक्ष पूर्व से परिचित है तथा पूर्व में भी दोनों पक्ष में मारपीट की घटना हुई थी। लूट की घटना झूठी पाई गई। झूठी लूट की सूचना देने वाले आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।