उनियारा: सोप में युवक की संदिग्धावस्था में मोत के बाद मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप
Uniara, Tonk | Jul 31, 2024 सोप थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्धावस्था में मौत के मामले में मृतक के भाई मुकेश ने हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसके भाई मृतक मोनू बैरवा को पीड़िता के परिजनों ने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। वहीं मृतक के परिजनों की और से हत्या करने की रिपोर्ट सोप पुलिस को दी गई है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।