मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित कृषि कार्यालय में बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गरमा योजना के तहत बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने किसानों के बीच मक्का और मूंग के बीज वितरित कर की।